Last Updated:
Sidhi Railway News : सीधी जिले में रेलवे सुविधा का नया युग शुरू होने जा रहा है. रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है और 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इंजन चलाकर सफल टेस्टिंग की गई. अब ट्रेन पकड़ने के लिए रीवा या शहडोल जाने की बाध्यता नहीं होगी.
सीधी के रामपुर नैकिन में रेलवे स्टेशन तैयार है. सीधी. जिले में रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सोमवार को रेलवे विभाग ने 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इंजन चलाकर सफल टेस्टिंग की. यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा, जिससे अब जल्द ही सीधी से नियमित यात्री ट्रेनें चलना शुरू होंगी. पहले जिले के लोग ट्रेन पकड़ने के लिए पड़ोस के जिलों रीवा या शहडोल जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा सीधी में ही उपलब्ध होगी. सफल ट्रायल के बाद से लोगों में खुशी का माहौल है.
रेलवे विभाग के अभियंता सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि रामपुर नैकिन तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अंतिम टेस्ट रन में इंजन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा, जिससे ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित हुई. इस ट्रायल से किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को पहले ही दूर किया गया. इससे पहले जुलाई में भी इंजन को धीमी गति से इसी ट्रैक से होकर गुजारा गया था. तब लाइन और वाइब्रेशन की जांच हुई थी. रेलवे अफसरों के अनुसार कई प्रकार की जांच पूरी करने के बाद इंजन को 100 किमी की रफ्तार से चलाया गया.
सीधी की कायापलट होगी, किसानों-स्टूडेंट्स और स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा
सीधी में रेल सेवा शुरू होने से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी. यात्री सुविधा के साथ-साथ व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. माल गाड़ियों के संचालन से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. किसानों की फसल, खनिज और अन्य उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक पहुंचेंगे. प्राकृतिक सुंदरता से भरे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें