आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर में सोमवार को शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुख-समृद्धि और सर्वमनोकामना सिद्धि के उद्देश्य से परसुलिया रोड स्थित विद्युत मंडल के नवदुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई। पंडित जगदीशानंद जोशी के सान
.
यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसमें पंडित जोशी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजन कर यात्रा को रवाना किया। श्रद्धालु नंगे पांव हाथों में चुनरी थामे चल रहे थे।
लगभग 3 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग में माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों जैसे डाक बंगला तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहा, पांच पुलिया, पुराना बस स्टैंड, शुकवारीया बाजार, हनुमान छत्री चौक, सराफा बाजार और इतवारीया बाजार से गुजरी।
देर शाम यह यात्रा मेला ग्राउंड स्थित शीतला माता मंदिर पहुंची। यहां नगर की अधिष्ठात्री शीतला मैया को 51 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। इसके बाद सर्वमंगल कामनाओं की पूर्ति हेतु विशेष पूजन-अर्चन किया गया।
यात्रा के समापन पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे मार्ग में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वल्पाहार से श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए।



