संगीतकार सतीश देहरा नीमच पहुंचे, साझा की जीवन यात्रा: बोले- सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य – Neemuch News

संगीतकार सतीश देहरा नीमच पहुंचे, साझा की जीवन यात्रा:  बोले- सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य – Neemuch News


संगीतकार और गायक सतीश देहरा ने हाल ही में नीमच का अल्पकालिक दौरा किया। सोमवार शाम शहर के नूतन स्कूल के समीप एक डांस क्लास में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने संगीतकार बनने की जीवन कहानी साझा की और सनातन

.

मूल रूप से राजस्थान के नागौर क्षेत्र के निवासी सतीश देहरा वर्तमान में मुंबई में रहकर संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे इन दिनों निंबाहेड़ा के दशहरा मैदान में हो रही रामलीला के सिलसिले में नीमच पहुँचे थे।

देहरा ने बताया कि उनकी कला यात्रा की शुरुआत रामायण से हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिल्म संगीतकार के रूप में पहचान मिली। उन्होंने रामायण पर आधारित कई गीत लिखे हैं, विभिन्न फिल्मों में गाना गाया है, और कई बड़े फिल्म संगीतकारों के साथ काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से धार्मिक गीतों और भजनों को अधिक गाया है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति, रामायण, रामलीला और वेदों की जानकारी देना है, ताकि वे इन्हें अपने जीवन में अपना सकें। उन्होंने यह भी बताया कि अपने कला करियर की शुरुआत में उन्होंने रामायण में चौपाइयां भी लिखी थीं।



Source link