भोपाल से भारी संख्या में हज के लिए लोग जाते हैं।
हज-2026 के लिए पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इसमें नंबर 1 से 2060 तक के आवेदक प्रोवीजनल (अस्थायी) रूप से चयनित किए गए हैं। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रफत वारसी ने बताया कि चयनित लोगों को 11 अक्टूबर 2
.
ऐसे करें जमा
- ऑनलाइन: हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप के जरिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग से।
- बैंक में: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप से।
- राशि जमा करने से पहले बैंक रेफरेंस नंबर जरूर दर्ज करें।
ध्यान रखें निर्धारित तारीख तक पैसे और कागजात जमा नहीं करने पर आपकी हज सीट रद्द हो जाएगी। पूरी जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के नंबर 0755-2530139 पर संपर्क किया जा सकता है।