5 दिन इंतजार.. फिर आमने-सामने होंगे IND-PAK, नोट कर लें हाई वोल्टेज मुकाबले की तारीख और टाइम

5 दिन इंतजार.. फिर आमने-सामने होंगे IND-PAK, नोट कर लें हाई वोल्टेज मुकाबले की तारीख और टाइम


Asia Cup 2025 फाइनल की कंट्रोवर्सी का शोर थमा नहीं है और भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबले के लिए मंच सज चुका है. 5 दिन के इंतजार के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरेंगी. एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3 बार रौंदा. फाइनल में भी पाकिस्तान को खिताब से दूर कर दिया. अब देखना होगा कि 5 अक्टूबर को भी पाकिस्तान की टीम नाक कटाने को तैयार है. 

5 अक्टूबर को होगा महामुकाबला

30 सितंबर से महिला वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो रहा है. मेगा टूर्नामेंट का आयोजन इस बार भारत में ही होगा जिसके चलते हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम के लिए खिताबी जीत का सूखा खत्म करने का गोल्डन चांस होगा. 30 सितंबर को भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. अगला मैच भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source


कितने बजे शुरू होगा मैच? 

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का आगाज 5 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट भी हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित होगा जिसके चलते भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच क्लैश कोलंबो के मैदान पर होगा. पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेलेगा. महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा. 

ये भी पढे़ं.. WPAC 2025: शैलेश के बाद रिंकू का गोल्ड.. खेत में मशीन से कटा था हाथ, पत्थर फेंक-फेंककर आज बने वर्ल्ड चैंपियन

एशिया कप में खूब कंट्रोवर्सी

मेंस टीमों के बीच एशिया कप में टक्कर हुई तो खूब कंट्रोवर्सी देखने को मिली. भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. टीम इंडिया ने फाइनल तक पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से साइलेंट बॉयकॉट किया. लेकिन एशिया कप के बीच पाकिस्तानी प्लेयर्स ने अपना असली चेहरा सभी के सामने रख दिया और कई घिनौनी हरकतें की. मोहसिन नकवी की नाटक-नौटंकी की वजह से भारत को बिना ट्रॉफी ही स्वदेश लौटना पड़ा है. 



Source link