दुबई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप क्रिकेट जीत लिया है। 147 रन का टारगेट भारत ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर ही पूरा कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।
.
टीम इंडिया की इस जीत पर मध्यप्रदेश में भी जश्न का माहौल है। लोग तिरंगा लहराकर, आतिशबाजी कर, नाच-गाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।