Success Story: जब गोवा के मुख्यमंत्री ने थपथपाई उदय की पीठ, गर्व से 56 ईंच का हुआ सीना, वजह ही है कुछ ऐसी!

Success Story: जब गोवा के मुख्यमंत्री ने थपथपाई उदय की पीठ, गर्व से 56 ईंच का हुआ सीना, वजह ही है कुछ ऐसी!


Last Updated:

Painting Success Story: अगर कुछ करने का जुनून हो तो सपनों को पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता, इस बात को साबित कर दिखाया है एमपी के उदय ने, आइए जानते हैं इनकी कहानी.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के युवा आर्टिस्ट उदय जैसवाल आज पूरे देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. वजह है उनकी बनाई वह पेंटिंग जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अखंड भारत का संदेश देते हुए चित्रित किया. खास बात यह रही कि इस पेंटिंग की झलक गोवा के एक्जीबिशन में प्रदर्शित हुई और वहां खुद गोवा के मुख्यमंत्री ने उदय की पीठ थपथपाकर उनकी कला को सराहा.

बचपन से ही था पेंटिंग का शौक
उदय बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें पेंटिंग बनाने का शौक रहा है. पहले यह केवल शौक था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे पेशेवर रूप देना शुरू कर दिया. बीते सात से आठ वर्षों से वे प्रोफेशनल स्तर पर पेंटिंग का कार्य कर रहे हैं. आज उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उनकी कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है.

मोदी जी और अखंड भारत की झलक
गोवा में हुए इस एक्जीबिशन का विषय था – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए परिवर्तन. उदय ने इस थीम को ध्यान में रखते हुए अपनी पेंटिंग बनाई. इसमें उन्होंने दर्शाया कि किस तरह मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाया गया, पीओके और अखंड भारत का सपना साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए. उनका मानना है कि यदि इसी तरह विकास और राष्ट्रहित के कार्य जारी रहे तो आने वाले समय में भारत फिर से ‘सोने की चिड़िया’ कहलाएगा.

संघर्ष और सपनों की उड़ान
उदय की खासियत यह है कि उन्होंने अपने सपनों के लिए किसी तरह का पारिवारिक सहारा नहीं पाया. वे बताते हैं कि उनके माता-पिता ने इस क्षेत्र को गंभीरता से नहीं लिया, फिर भी उन्होंने अपने दम पर खुद को साबित किया. उनका कहना है कि पेंटिंग और आर्ट को भी डॉक्टर-इंजीनियर जैसी प्रोफेशनल पहचान मिलनी चाहिए.

आने वाले समय की योजना
उदय फिलहाल ग्रेजुएशन कर रहे हैं और आगे मास्टर्स पूरा करने के बाद खुद का आर्ट इंस्टिट्यूट खोलने का सपना रखते हैं. उनका उद्देश्य है कि कम फीस में भी बच्चों को आर्ट की शिक्षा और करियर गाइडेंस मिले. वे चाहते हैं कि समाज की सोच बदले और लोग यह मानें कि आर्टिस्ट भी एक सशक्त और सम्मानजनक प्रोफेशन है.

युवाओं के लिए संदेश
उदय का कहना है कि आर्ट केवल पैसों के लिए नहीं, बल्कि दिल से जुड़कर करना चाहिए. अगर कोई वास्तव में इसमें रुचि रखता है, तो इसमें गवर्नमेंट और प्राइवेट दोनों तरह के अवसर मौजूद हैं. टीचिंग से लेकर इंस्टिट्यूट खोलने तक कई रास्ते इस फील्ड में हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जब गोवा के मुख्यमंत्री ने थपथपाई उदय की पीठ, गर्व से 56ईंच का हुआ सीना, वजह…



Source link