Team India Schedule: एशिया कप खत्म… लेकिन इस वीकेंड पर भी लगेगा रोमांच का तड़का, नोट कर लें टीम इंडिया का नया शेड्यूल

Team India Schedule: एशिया कप खत्म… लेकिन इस वीकेंड पर भी लगेगा रोमांच का तड़का, नोट कर लें टीम इंडिया का नया शेड्यूल


Team India Schedule: भारत ने एशिया कप 2025 में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. ट्रॉफी विवाद के चलते भले ही भारत ने ट्रॉफी नहीं ली, लेकिन पाकिस्तान को फाइनल में बुरी तरह धो डाला. एशिया कप फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हुआ, लेकिन अब आगे क्या? एशिया कप के बाद इस वीकेंड पर भी रोमांच का तड़का लगने वाला है. भारतीय खिलाड़ी एशिया कप 2025 फाइनल के 4 दिन बाद ही फैंस का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर तैयार हैं. 

किससे होगा अगला मुकाबला?

फैंस सोच रहे होंगे अब टीम इंडिया कुछ दिन ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेगी. लेकिन नहीं, 2 अक्टूबर को ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. टी20 के रोमांच के बाद टेस्ट में भारतीय टीम रोमांच का तड़का लगाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम की तरफ से रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन देखने को मिला था. एशिया कप के बीच ही बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source


कप्तान गिल जीतेंगे पहली सीरीज?

टीम इंडिया युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में अपनी दूसरी सीरीज खेलने उतरेगी. पिछली सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी और भारत ने दमदार प्रदर्शन किया था. इस बार गिल अपनी कप्तानी में जीत का खाता खोलने के फिराक में होंगे. इंग्लैंड दौरे से पहले विराट-रोहित ने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद गिल को टीम की कमान सौंप दी गई. 

ये भी पढे़ं.. भारत दौरे से पहले टूटकर बिखरी वेस्टइंडीज, 3 धुरंधर गेंदबाज बाहर, अब टीम इंडिया को कौन देगा टक्कर?

दिल्ली में दूसरा मुकाबला

टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाइंट्स टेबल को दोनों ही मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित होंगे. इस सीरीज के खत्म होते ही हफ्तेभर के अंदर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए रवाना होगी. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी नजर आ सकते हैं.



Source link