Last Updated:
Shahid Afridi asks Mohsin Naqvi: शाहिद अफरीदी ने मोहसिन नकवी से पीसीबी अध्यक्ष पद या पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से इस्तीफा देने को कहा है.अफरीदी का मानना है कि नकवी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर ‘पूरा ध्यान’ दिए जाने की जरूरत है.
नई दिल्ली. शाहिद अफरीदी ने मोहसिन नकवी को सलाह दी है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री, दोनों में से किसी एक अहम पद पर फोकस करें और दूसरे पद को छोड़ दें. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी का मानना है कि यह फैसला ‘जल्द से जल्द’ लिया जाना चाहिए. क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट को ‘विशेष ध्यान और समय’ की जरूरत है. जो नकवी अपनी लगातार बदलती भूमिकाओं के कारण नहीं दे पा रहे हैं.
मोहसिन नकवी पर शाहिद अफरीदी ने बोला हमला.
‘नकवी साहब आप किसी एक पद को छोड़ दो’
शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, ‘मोहसिन नकवी साहब से मेरी यही गुजारिश या सलाह है कि ये दोनों बेहद अहम पद हैं. और ये बड़े काम हैं जिनमें समय लगता हैं . पीसीबी गृह मंत्रालय से बिल्कुल अलग है. इसलिए इसे अलग ही रखा जाना चाहिए. यह एक बड़ा फैससला होगा और इसे जल्द से जल्द लिया जाना चाहिए. पाकिस्तान क्रिकेट को विशेष ध्यान और समय की जरूरत है… नकवी पूरी तरह सलाहकारों पर निर्भर नहीं रह सकते.ये सलाहकार उन्हें कहीं नहीं ले जा रहे हैं और वह खुद कहते हैं कि उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्हें अच्छे और काबिल सलाहकार नियुक्त करने चाहिए जो खेल के बारे में जानते हों.’ अफरीदी ने इस साल की शुरुआत में दिए गए राजनेता के बयान का ज़िक्र करते हुए कहा.
बीसीसीआई करेगा पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की आईसीसी से शिकायत
मोहसिन नकवी इस समय विवादों के घेरे में हैं
मोहसिन नकवी इस समय विवादों के घेरे में हैं. मंत्रालय और पीसीबी में अपने पदों के अलावा, उन्हें एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था. 2025 एशिया कप उनके कार्यकाल में पहला टूर्नामेंट था.जो विवादों में घिरा हुआ है. लगभग हर टूर्नामेंट में नकवी ने पाकिस्तान के प्रति पक्षपातपूर्ण रुख अपनाया. फ़ाइनल में वे तब चर्चा में आए जब भारत ने उनसे एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी अपने जिद्द पर अड़े रहे कि वहीं ट्रॉफी देंगे. जब भारतीय खिलाड़ी मंच पर नहीं आए तो वह एसीसी अधिकारियों के साथ ट्रॉफी लेकर स्टेडियम से बाहर चले गए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें