कसरावद तहसील के पीपलगोन गांव में मंगलवार को क्रिकेट खेलते समय 15 वर्षीय किशोर रौनक पिता अजय की छत से गिरने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मंगलवार को वह गेंद लेने के लिए मकान की छत पर चढ़ा था।
.
रौनक गांव की टीम के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान एक शॉट लगने के बाद गेंद पास के मकान की छत पर चली गई। रौनक उसे लेने के लिए छत पर चढ़ा, लेकिन छत पर संतुलन बिगड़ने से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से कसरावद सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद रौनक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
कसरावद पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
