Last Updated:
ACC Meet Drama: भारतीय खिलाड़ी एशिया कप फाइनल जीतकर स्वदेश लौट आए हैं. लेकिन अभी तक ट्रॉफी भारत नहीं आई है. एशियन क्रिकेट काउंसिल की सालाना बैठक में बीसीसीआई ने भारत को ट्रॉफी नहीं दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया और एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर जमकर हमला बोला. लेकिन नकवी अपने रुख पर कायम हैं.
नई दिल्ली. भारतीय खिलाड़ी एशिया कप फाइनल जीतकर दुबई से भारत लौट आए हैं. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद जमकर बवाल हुआ. ट्रॉफी को भारत ने मोहसिन नकवी के हाथों नहीं लिया जो इस समय एसीसी के अध्यक्ष होने के साथ साथ पीसीबी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं. नकवी समय समय पर भारत के विरोध में जगह उगलते रहते हैं. इस बीच बीसीसीआई ने मंगलवार को एशियाई क्रिकेट परिषद की वार्षिक आम बैठक में भारत को एशिया कप की विजेता ट्रॉफी प्रदान न किए जाने पर ‘कड़ा ऐतराज़’ जताया.
‘यह एसीसी की ट्रॉफी है न कि किसी एक व्यक्ति की’
एसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘ट्रॉफी न सौंपे जाने और मैच के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान एसीसी अध्यक्ष (नकवी) द्वारा किए गए कारनामों पर भारत ने आज की बैठक में कड़ा ऐतराज जताया. शुक्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रॉफी विजेता टीम को सौंपी जानी चाहिए. यह एसीसी की ट्रॉफी है और किसी एक व्यक्ति की नहीं है.’ उन्होंने बताया कि नकवी हालांकि अब भी ट्रॉफी देने पर सहमत नहीं हुए हैं.
आईसीसी की बैठक में मोहसिन को फिर घसीटेगा बीसीसीआई
बीसीसीआई मोहसिन नकवी को छोड़ने वाला नहीं है. यह शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड नवंबर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाएगा. पाकिस्तान पर आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत के बाद ग्राउंड पर खूब बवाल हुआ. भारत ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. एसीसी प्रमुख एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. नकवी ने जोर देकर कहा कि केवल वही पुरस्कार दे सकते हैं. बीसीसीआई के समर्थन से भारत ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के खालिद अल ज़रूनी या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अमीनुल इस्लाम से ट्रॉफी लेने का प्रस्ताव रखा, लेकिन नकवी अपनी बात पर अड़े रहे.
भारतीय खिलाड़ियों ने यूं मनाया जश्न
जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के मंत्री हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया तो उसके बाद मोहसिन नकवी एसीसी अधिकारियों के साथ ट्रॉफी लेकर मंच से उतर गए.भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बात पर अड़े रहने से इनकार करते हुए काल्पनिक ट्रॉफियों और कॉफी के कपों के साथ जश्न मनाया. जिससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हुए. भारतीय टीम ने एशिया कप में तीन बार पाकिस्तान का सामना किया और तीनों बार उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें