गौतम गंभीर 1 दिन की कोचिंग के लिए बीसीसीआई से लेते हैं कितने पैसे

गौतम गंभीर 1 दिन की कोचिंग के लिए बीसीसीआई से लेते हैं कितने पैसे


Last Updated:

गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने थे. उन्हें बीसीसीआई से सालाना 14 करोड़ सैलरी और कई लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक और मल्टी नेशन टूर्नामेंट को जीतने का मिशन पूरा किया. पहले चैंपियंस ट्रॉफी और अब एशिया कप जीतकर उन्होंने टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतने के सफर को जारी रखा है. अपने विवादित फैसलों की वजह से चर्चा में रहने वाले गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में महान भारतीय बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ की जगह ली थी. उनकी सैलरी को लेकर हुई बातचीत के कारण नियुक्ति में देरी हुई थी. हर एक फैन ये जानना चाहता है कि आखिर भारतीय टीम के कोच को सैलरी कितनी मिलती है.

Gautam Gambhir net worth, Gautam Gambhir net worth salary, Gautam Gambhir luxury life styles, Gautam Gambhir car collection, Gautam Gambhir bcci salary, Gautam Gambhir head coach, Gautam Gambhir team india head coach, Gautam Gambhir bcci salary, Gautam Gambhir yearly income, गौतम गंभीर, गौतम गंभीर नेट वर्थ, गौतम गंभीर सैलरी

टीम इंडिया के मुख्य बीसीसीआई से कितनी तनख्वाह पाते हैं इसको सभी जो जानना चाहते हैं. इसे लेकर कोई सटीक आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी कमाई राहुल द्रविड़ की पिछली सैलरी के करीब होगी. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर को सालाना लगभग 12 से 14 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर है. इसका मतलब हुआ ही हर महीने उनको टीम इंडिया के साथ काम करने के लिए तकलीबन 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं.

भारतीय कोच गौतम गंभीर के साथ चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर.

भारतीय टीम की कोचिंग करने के लिए गौतम गंभीर को साल का 14 करोड़ बीसीसीआई से सैलरी के रूप में दिया जाता है. इसके हिसाब से अगर हम हर दिन उनको 3, 83, 561 रुपये दिए जाते हैं. मतलब बीसीसीआई से मिलने वाली हर दिन की सैलरी 3 लाख से भी ज्यादा है.

सैलरी के अलावा इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर को इंटरनेशनल टूर के दौरान 21,000 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है.  वह टीम के साथ बिजनेस क्लास में यात्रा करते हैं और रहने के लिए उच्च स्तरीय सुविधा दी जाती है. आपको बता दें कि ये भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को मिलने वाली सामान्य सुविधाएं हैं.

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के साथ चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर. (PTI)

गौतम गंभीर का शानदार क्रिकेट करियर 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रहा है. उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल और 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आईपीएल में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो खिताब (2012, 2014) जीते और 2024 में तीसरे खिताब के लिए उन्हें मेंटर किया.

Gautam Gambhir, Gautam Gambhir first reaction, Gautam Gambhir statement, Gautam Gambhir reacts after India wins oval test, Gautam Gambhir reaction after india equals test series, Gautam Gambhir equals test series, गौतम गंभीर, गौतम गंभीर रिएक्शन, गौतम गंभीर बयान

क्रिकेट के अलावा गंभीर को अलग अलग बिजनेस से कमाई होती है. उनके पास कुल संपत्ति लगभग 265 करोड़ रुपये होने की खबर है. ये अनुमान टाइम्स नाउ और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा के अनुसार है. मिंट के अनुसार, 2019 में भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति में शामिल होने के दौरान उनके आयकर रिटर्न में लगभग 12.40 करोड़ रुपये की सालाना आय दर्शाई गई थी, जिससे वह लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के सबसे धनी उम्मीदवारों में से एक थे.

Gautam Gambhir net worth, Gautam Gambhir net worth salary, Gautam Gambhir luxury life styles, Gautam Gambhir car collection, Gautam Gambhir bcci salary, Gautam Gambhir head coach, Gautam Gambhir team india head coach, Gautam Gambhir bcci salary, Gautam Gambhir yearly income, गौतम गंभीर, गौतम गंभीर नेट वर्थ, गौतम गंभीर सैलरी

गौतम गंभीर की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात की जाए, तो उनका दिल्ली के राजेंद्र नगर में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास नोएडा के जेपी विश टाउन और कई पॉश कॉलोनी में प्लॉट भी है. गौतम को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक हैं, उनके पास बीएमडब्ल्यू 530D है, जिसकी कीमत 74 लाख है. इसके अलावा ऑडी Q5, SX4, महिंद्रा बोलेरो स्टिंगर और टोयोटा कोरोला जैसी कार भी उनके गैराज में खड़ी हुई है.

homesports

गौतम गंभीर 1 दिन की कोचिंग के लिए बीसीसीआई से लेते हैं कितने पैसे



Source link