तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 लोग घायल: जबलपुर के सिहोरा में भगदड़ मची, लोग जान बचाकर भागने लगे; 6 की हालत गंभीर – Jabalpur News

तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 लोग घायल:  जबलपुर के सिहोरा में भगदड़ मची, लोग जान बचाकर भागने लगे; 6 की हालत गंभीर – Jabalpur News


जबलपुर जिले के सिहोरा में मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में जा घुसी। पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

.

सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। 6 को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में जा घुसी।

कटनी से जबलपुर जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक बस (एमपी 49 पी 0251) कटनी से जबलपुर जा रही थी। गौरी तिराहे के पास पहुंचते ही ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया और वह सीधे पंडाल में जाकर घुस गई।

घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए डीन को निर्देश दिए गए हैं।

हादसे में ये लोग हुए हैं घायल

  1. रोली सोनी
  2. ममता कोल
  3. खुशबू वंशकार
  4. वंदना बर्मन
  5. संध्या चौधरी
  6. शिखा चौधरी
  7. कैलाश चौधरी
  8. मनीष दहिया
  9. कोदू लाल बर्मन
  10. सोहनलाल

हादसे में बाकी घायलों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं।



Source link