दूसरी मंजिल से गिरा पेंटर, सरिये हुए आर-पार: पांच घंटे चली जटिल सर्जरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी; अब पहले की तरह जी सकेगा – Indore News

दूसरी मंजिल से गिरा पेंटर, सरिये हुए आर-पार:  पांच घंटे चली जटिल सर्जरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी; अब पहले की तरह जी सकेगा – Indore News


सरिये युवक के शरीर के आरपार हो गए थे।

इंदौर में 25 फीट ऊंची मंजिल से गिरने के बाद एक युवक के शरीर में तीन मोटे सरिये पार हो गए। युवक के शरीर से सरिये निकाले गए और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। घटना 20 सितंबर की है।

.

फीनिक्स मॉल के पास पेंटर काम करने के दौरान युवक उत्तरप्रदेश के देवरिया निवासी नीतेश जायसवाल 25 फीट ऊंचाई से गिर गया था। निर्माणाधीन टैंक के कॉलम के लोहे की सरिये खुले हुए थे। तीन मोटे सरिये उसके शरीर के आरपार हो गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। पांच घंटे तक चली जटिल सर्जरी के बाद सरिए उसके शरीर से बाहर निकाल लिए गए हैं। हादसे में दो सरिये पेट और एक सरिया जांघ के आर-पार हो गए। उसके बहनोई और साथी थे। उन्होंने तत्काल उसे रस्सियों से बांधकर सरियों को काटा और 108 एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

ICU में 24 घंटे मॉनिटरिंग मरीज को एक हफ्ते तक आईसीयू में एडमिट रहा। उसकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की गई। उसे खून चढ़ाने के साथ उसे लिक्विड डाइट दी गई। अब वह सेमी सॉलिड डाइट (पतला दलिया, खिचड़ी आदि) शुरू की गई। शनिवार को उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत अब ठीक है और खुद हल्का भोजन करने लगा है। दो-तीन दिनों में उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

फ्री में हुआ इलाज, प्राइवेट में 5 लाख रुपए

डॉ. संजय महाजन ने बताया कि तुरंत अस्पताल लाने और तत्काल सर्जरी करने से उसकी जान बच गई। यहां उसका फ्री में इलाज हुआ है। अगर यही इलाज प्राइवेट अस्पताल में होता तो सर्जरी पर 4–5 लाख रुपये तक का खर्च आता।

मरीज को नई जिंदगी देने वाली टीम सर्जरी टीम में सर्जन डॉ. सुदर्शन ओरिया, डॉ. संजय महाजन, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. अभिनव सोनी, डॉ. अर्पित तिवारी और डॉ. ध्रुवसिंह गोहिल, एनेस्थीसिया टीम में प्रो. डॉ. रश्मि पाल,डॉ. रवि बार्डे थे और आर्थोपेडिक्स के प्रो. डॉ. आनंद अजेहरा व डॉ. अभिषेक पाल शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें

युवक की छाती में घुसी फावड़े की रॉड

हरदा के 23 वर्षीय कामतारा की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब निर्माण स्थल पर काम करते हुए वह गिर पड़ा और फावड़े में लगी लोहे की रॉड उसकी छाती के दाहिने हिस्से को भेदते हुए अंदर तक धंस गई। घटना के बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में केवल दर्द की गोली देकर सीधे एम्स भोपाल रेफर कर दिया गया।पूरी खबर पढ़ें



Source link