देवास जिले के महूड़ी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोनकच्छ दशरथ धाकड़ का हथियार लहराते वीडियो सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश
.
कार निकालने को लेकर हुआ था विवाद
घटना सोमवार रात की है, जब दशरथ धाकड़ अपने परिवार के साथ नवरात्रि पूजन कर नेवरी फाटा स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक आयशर वाहन खड़ा होने के कारण कार निकलने में बाधा आई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
दशरथ धाकड़ ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने वाहन हटाने को कहा तो दूसरे पक्ष ने फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। अगले दिन अष्टमी के दिन जब वे गांव में थे, तब 10–20 लोग एकत्रित होकर उनके साथ मारपीट करने लगे और उन्हें घेर लिया गया।
वायरल वीडियो में लहराया हथियार
विवाद के दौरान भाजपा नेता का हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और लाइसेंसी हथियार की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, दो गिरफ्तार
भौंरासा पुलिस थाने में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर करीब आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया-
मामले की जांच जारी है और वीडियो में जो हथियार नजर आ रहे हैं, उन्हें जब्त किया जाएगा। साथ ही आरोपी पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


भाजपा नेता बोले- राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
इस मामले में भाजपा नेता दशरथ धाकड़ ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ पूजा कर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ। उन्होंने बताया, “मुझे और मेरे परिवार को घेर लिया गया था।
मेरी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। मेरी लाइसेंसी बंदूक थी, जो मैंने निकाली थी, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया। मैंने पुलिस को सूचना भी दी थी और अपने बयान दर्ज करवाए हैं।”
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच जारी है। वायरल वीडियो, गवाहों और बयान के आधार पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।