Last Updated:
गेंदबाज मोहम्मद आदिल आलम के चार विकेट और कुशल भुर्तेल के तीन विकेट की बदौलत नेपाल की क्रिकेट टीम ने विंडीज को 18वें ओवर में 83 रन पर ढेर कर दिया. इस जीत से नेपाल की टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है.
नई दिल्ली. नेपाल की क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराकर किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत ली है. मोहम्मद आदिल आलम के चार विकेट और कुशल भुर्तेल के तीन विकेटों की बदौलत टीम ने 18वें ओवर में वेस्टइंडीज को 83 रनों पर आउट कर दिया.
कप्तान रोहित पौडेल की टीम नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात में सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीता था. यह सीरीज जीत और भी खास है क्योंकि यह नेपाल का किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ पहला मल्टी मैच है.नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे. नेपाल के लिए ओपनर विकेटकीपर आशिफ शेख ने 68 रन की पारी खेली जबकि संदीप जोरा ने 63 रन बनाए. वेस्ट इंडीज की ओर से स्पिना अकील हुसैन और काइल मेयर्स ने दो-दो विकेट लिए.