राज्य शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए 11 जिलो के कलेक्टर भी बदले है। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम भी शामिल है।
.
कलेक्टर राजेश बाथम को वनविभाग में अपर सचिव बनाया है।
राजेश बाथम को वनविभाग का अपर सचिव बनाया है। जबकि रतलाम के नए कलेक्टर के रूप में मिशा सिंह को पदस्थ किया है। मिशा सिंह वर्तमान में जबलपुर में अपर कलेक्टर है। यह 2016 बैच की अधिकारी है।
बता दे कि वर्तमान कलेक्टर राजेश बाथम ने 11 मार्च 2024 को रतलाम में ज्वाइन किया था।