India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का उद्घाटन मुकाबला मंगलवार (30 सितंबर) को भारत और सह-मेजबान श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें मजबूत शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. भारत अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतने के लिए बेताब है. महिला टीम अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाई है.
टीम इंडिया पर सबकी नजर
इस वर्ल्ड कप में 8 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी. भारतीय टीम हाल ही में घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज हारी थी, लेकिन उसने दमदार प्रदर्शन किया था. उससे टीम का मनोबल ऊंचा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ियों पर निर्भर करेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड के मामले में भारत और श्रीलंका 35 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं. भारत ने 31 मैच जीते हैं जबकि श्रीलंका ने सिर्फ तीन. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस मैदान पर पहली बार कोई महिला वनडे मैच होगा. यहां तक तीन टी0 मैच खेले जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ‘ट्रॉफी लेके भाग गए…’, सूर्यकुमार ने खोल दी मोहसिन नकवी की पोल, सरेआम कर दी बेइज्जती
कितने बजे शुरू होगा मैच?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 30 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा.
लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. अभी फ्री में मैच के प्रसारण या स्ट्रीमिंग की कोई खबर सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: खूंखार कंगारू बल्लेबाज का टूटा हाथ… न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर, IND vs AUS मैच में खेलने पर भी सस्पेंस
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह.
श्रीलंका: हासिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), निलाक्षी डी सिल्वा, हर्षिता समरविक्रमा, देवमी विहंगा, अनुष्का संजीवीनी (विकेटकीपर), पिउमी वत्सला, सुगंधिका दासानायका, मलकी मदारा, इनोका राणावीरा.