Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
SPORTS

वेस्टइंडीज ने शुरु की ‘वीडियो प्रैक्टिस’, टप्पा साधने के लिए कैरेबियाई स्पिनर

Madhya Pradesh Samachar30/09/2025
वेस्टइंडीज ने शुरु की ‘वीडियो प्रैक्टिस’, टप्पा साधने के लिए कैरेबियाई स्पिनर


Last Updated:September 30, 2025, 16:08 IST

बायें हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरिकन ने कहा कि वेस्टइंडीज को अपने पिछले टेस्ट में 27 रन पर ऑल आउट होने की शर्मिंदगी को पीछे छोड़कर भारत के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में चुनौती देने के लिए अहम क्षणें को भुनाना होगा. वॉरिकन ने अभ्यास सत्र के बाद मीडिया से कहा, कोई भी टीम कभी नहीं चाहती कि वह 23 या 24 या जो भी स्कोर था, उस पर आउट हो जाए. हमें उस अनुभव से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. हमें खुद को फिर से तैयार करना होगा और उससे सीखना होगा. 

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने शुरु की वीडियो प्रैक्टिस, 2 अक्टूबर से पहला टेस्ट

नई दिल्ली. बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरिकन ने कहा कि वेस्टइंडीज को अपने पिछले टेस्ट में 27 रन पर ऑल आउट होने की शर्मिंदगी को पीछे छोड़कर भारत के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में चुनौती देने के लिए अहम क्षणें को भुनाना होगा. जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सबसे कम टेस्ट स्कोर पर ढेर होने वाली कैरेबियाई टीम के सामने बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में शानदार फॉर्म में चल रही भारत की कड़ी चुनौती होगी.

वॉरिकन ने अभ्यास सत्र के बाद मीडिया से कहा, कोई भी टीम कभी नहीं चाहती कि वह 23 या 24 या जो भी स्कोर था, उस पर आउट हो जाए. हमें उस अनुभव से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. हमें खुद को फिर से तैयार करना होगा और उससे सीखना होगा.

वॉरिकन की वीडियो ट्रेनिंग 

भारत दौरे पर जोमेल वॉरिकन का रोल बड़ा होने वाला है ये बात बाएं हाथ का ये स्पिनर अच्छी तरह समझता है.  जोमेल ने कहा, पिछली गलतियों से सीखना और आगे बढ़ने की कोशिश करना और यह दिखाना बहुत महत्वपूर्ण है कि हम क्या करने में सक्षम हैं, क्योंकि हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की थी लेकिन अहम क्षणों को हम भुना नहीं पाए और उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया. वॉरिकन ने कहा, हमें वास्तव में सुधार करना होगा और यह जानना होगा कि हम एक शीर्ष प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल रहे हैं, हमें इन खेलों में प्रमुख क्षणों पर पकड़ बनाना होगा और उम्मीद है कि हम इस श्रृंखला में सुधार कर सकते हैं और बहुत बेहतर कर सकते हैं.

विदेशी स्पिनर्स से सीखेंगे वॉरिकन 

वॉरिकन ने कहा कि भारत दौरे पर बायें हाथ के विदेशी स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें मिशेल सैंटनर ने पिछले सत्र में पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड को यादगार जीत दिलाई थी. वॉरिकन ने कहा, ‘‘इससे मेरे जैसे वामहस्त स्पिनरों का आत्मविश्वास काफी बढ़ता है लेकिन आपको उस दिन खेलना होगा, परिस्थितियों के अनुसार ढलना होगा और मौजूदा स्थिति का आकलन करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘ यह देखना प्रभावशाली है कि लेफ्ट-आर्म स्पिनरों ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैं कहूंगा कि आप अतीत में बहुत ज्यादा नहीं जी सकते, आपको वर्तमान में रहना होगा और मौजूदा जिम्मेदारी पर ध्यान देना होगा.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 30, 2025, 16:04 IST

homecricket

वेस्टइंडीज ने शुरु की ‘वीडियो प्रैक्टिस’, टप्पा साधने के लिए कैरेबियाई स्पिनर



Source link

Tagged india vs westindies test series spinner warkin said that in past many left arm spinner had got success in india and he will follow the path of monty panesar and mitchel santner

Post navigation

⟵ लमान माता मंदिर: जहां होती है कुष्मांडा देवी की पूजा: ‘नौकरी देने वाली देवी’ के रूप में प्रसिद्ध; सफलता की कामना लेकर पहुंचते हैं सैकड़ों श्रद्धालु – datia News
मंधाना वर्ल्ड कप के पहले मैच में हुईं फ्लॉप, 40 साल की बॉलर की हुईं शिकार ⟶

Related Posts

Sanjay Manjrekar requests BCCI to reinstate him in commentary panel for IPL 13 | पूर्व क्रिकेटर ने बोर्ड को दूसरी बार ई-मेल भेजा, कहा- गाइडलाइन के हिसाब से काम करूंगा, आईपीएल के कॉमेंट्री पैनल में शामिल कर लें
Sanjay Manjrekar requests BCCI to reinstate him in commentary panel for IPL 13 | पूर्व क्रिकेटर ने बोर्ड को दूसरी बार ई-मेल भेजा, कहा- गाइडलाइन के हिसाब से काम करूंगा, आईपीएल के कॉमेंट्री पैनल में शामिल कर लें

एक घंटा पहले कॉपी लिंक संजय मांजेरकर ने बीसीसीआई को भेजे ईमेल में कहा- मुझे गाइडलाइन के मुताबिक काम करने…

रिजवान-हारिस… PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, 2024 T20 WC का थे हिस्सा
रिजवान-हारिस… PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, 2024 T20 WC का थे हिस्सा

Last Updated:January 25, 2026, 14:47 IST Pakistan T20 World Cup Team: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी…

मेरा काम आसान करने के लिए शुक्रिया पुजारा… विराट कोहली ने लिखा इमोशनल फेयरवेल नोट
मेरा काम आसान करने के लिए शुक्रिया पुजारा… विराट कोहली ने लिखा इमोशनल फेयरवेल नोट

Last Updated:August 26, 2025, 23:43 IST दो दिन पहले संन्यास लेने वाले चेतेश्वर पुजारा के खेल को विराट कोहली ने…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories