Indore Gen-Z: DAVV इंदौर में रैगिंग की परतें खुलीं, सीनियर छात्रों ने नेपाल जैसी हिंसा फैलाने की बनाई थी योजना

Indore Gen-Z: DAVV इंदौर में रैगिंग की परतें खुलीं, सीनियर छात्रों ने नेपाल जैसी हिंसा फैलाने की बनाई थी योजना


Last Updated:

Indore DAVV College Ragging Case Live: इंदौर के DAVV इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रैगिंग का मामला बड़ा साजिश में तब्दील हो गया. सीनियर छात्रों ने जूनियरों पर दबाव बनाकर फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनवाए और नेपाल के जेन-जी प्रोटेस्ट की तर्ज पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई.

Indore Gen-Z Protest News Live: इंदौर के प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) कैंपस में रैगिंग का एक मामला सामने आया, जो धीरे-धीरे एक बड़ी साजिश में बदल गया. एंटी रैगिंग कमेटी की गहन जांच ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं. कुछ सीनियर छात्र, जो पहले ही रैगिंग और अनुशासनहीनता के कारण हॉस्टल से बाहर और एक सेमेस्टर के लिए डिबार हो चुके थे, अब जूनियर छात्रों पर दबाव डालकर इंदौर शहर को अशांत करने की योजना रच रहे थे. यह साजिश नेपाल में हाल ही में हुए जेन-जी (Gen-Z) प्रोटेस्ट की तर्ज पर तैयार की गई थी, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने का प्लान था. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघई ने खुद इसकी पुष्टि की है कि सीनियर छात्रों की प्लानिंग बिल्कुल नेपाल के आंदोलन जैसी चल रही थी.

मामला 23 सितंबर की रात का है. लगभग 50 छात्र देर रात हॉस्टल लौटे. हॉस्टल गार्ड ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो उन्होंने गोल-मोल जवाब दिए. शक होने पर गार्ड ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिससे जांच शुरू हुई. पता चला कि ये छात्र शिव सागर रेस्टोरेंट गए थे, जहां सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को बुलाया था. वहां थर्ड ईयर के छात्र अमन पटेल ने जूनियर छात्रों को उनके पर्सनल जीमेल अकाउंट के अलावा फेक जीमेल आईडी और एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट खुलवाए. सीनियर्स ने साफ निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा फेक आईडी बनाओ, ताकि भ्रामक पोस्ट वायरल हो सकें. अमन पटेल ने मैसेज किया, “जैसे ही हम मैसेज करेंगे, तुम्हें उसे रीट्वीट करना होगा, हैशटैग लगाकर वायरल करना होगा. जैसा नेपाल में जेन-जी प्रोटेस्ट हुआ, वैसा ही यहां करना है.”

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

DAVV इंदौर में रैगिंग की परतें खुलीं, सीनियर छात्रों ने नेपाल जैसी योजना

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



Source link