Viral Video: गरबा खेलने आए थे, लात-घूंसे चलने लगे! ग्वालियर में एंट्री विवाद भिड़े युवक

Viral Video: गरबा खेलने आए थे, लात-घूंसे चलने लगे! ग्वालियर में एंट्री विवाद भिड़े युवक

X

Viral Video: गरबा खेलने आए थे, लात-घूंसे चलने लगे! ग्वालियर में एंट्री विवाद भिड़े युवक

मध्य प्रदेश

Garba Fight Viral Video: ग्वालियर के चेतकपुरी रोड पर एक गार्डन में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान दो युवक गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की है. मामला तब शुरू हुआ जब एंट्री को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए. इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गरबा कार्यक्रम में एंट्री न मिलने से नाराज कुछ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत किया और जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस दोषियों की पहचान करने में जुटी है. स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं और आयोजकों से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

homevideos

Viral Video: गरबा खेलने आए थे, लात-घूंसे चलने लगे! ग्वालियर में एंट्री विवाद भिड़े युवक

Source link