अभिषेक ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी नहीं दूसरे बैटर्स

अभिषेक ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी नहीं दूसरे बैटर्स


Last Updated:

Abhishek Sharma T20I Rating Points: दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हालिया जारी आईसीसी रैंकिंग में 931 रेटिंग पॉइंट्स लेकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां इससे पहले दुनिया का कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं पहुंच पाया था.इंडियन क्रिकेट के नए पोस्टर बॉय अभिषेक शर्मा ने ICC मेंस टी20I बैटर्स रैकिंग में 931 अंक हासिल कर लिए हैं. इसी के साथ रैंकिंग में उनकी बादशाहत भी जारी है.

T20I इतिहास की सर्वकालिक बेस्ट रेटिंग
यह किसी भी टी20I बल्लेबाज द्वारा हासिल की गई पिछली सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से ज्यादा है. इससे पहले इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर डाविड मलान साल 2020 में 919 रेटिंग पॉइंट तक पहुंचे थे. क्रिकेट के मैदान पर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे अभिषेक के लिए ये एक अद्भुत उपलब्धि है.

श्रीलंका के खिलाफ पारी के बाद कमाल
एशिया कप 2025 के सात मैच में 314 रन बनाकर अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया था. टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने क्रमश: 30, 31, 38, 74, 75, 61 और 5 का स्कोर बनाया था. अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की और टूर्नामेंट के अंत में 926 अंकों के साथ एक पड़ाव का अंत किया.

दूसरे नंबर पर मौजूद फिल साल्ट काफी पीछे
दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड के फिल साल्ट 82 अंक पीछे हैं. उन्होंने इसी सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ मैच विजयी 75 रन की पारी भी खेली, जिससे उनका दबदबा कायम रहा.

आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा कहां?
इस बीच तिलक वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 49 और पाकिस्तान के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारियों के बाद 28 अंक हासिल किए, लेकिन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. गेंदबाजों में भारत के कुलदीप यादव फाइनल में चार विकेट लेने के बाद नौ पायदान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह 12 पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

अभिषेक ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी नहीं दूसरे बैटर्स



Source link