एशिया कप से भारत को क्या मिला जो वर्ल्ड कप के लिए चैंपियन की तरह तैयार करेगा?

एशिया कप से भारत को क्या मिला जो वर्ल्ड कप के लिए चैंपियन की तरह तैयार करेगा?


Last Updated:

एशिया कप को अगले साल श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप की तैयारी माना जा रहा है. दरअसल कोहली, रोहित और जडेगा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम के सामने एक चुनौती थी, जिसे युवा खिलाड़ी पूरा करते नजर आ रहे हैं.

एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. यह टूर्नामेंट भारत के लिहाज से अगले साल होने जा रहे टी-20 वर्ल्डकप कप की तैयारी माना जा रहा है, जिसका मेजबान श्रीलंका है. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में हुआ वर्ल्डकप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी-20 फार्मेट से संन्यास ले लिया था. ऐसे में भारत के सामने इन तीनों खिलाड़ियों की कमी पूरा कर एक मजबूत टीम तैयार करना चुनौती है.

एशिया कप में भारत के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. खासतौर से मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा तथा वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, इससे चयनकर्ताओं को उन सवालों के जवाब भी मिल गए जो इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करते वक्त उनके जेहन में रहे होंगे.
homecricket

एशिया कप से भारत को क्या मिला जो वर्ल्ड कप के लिए चैंपियन की तरह तैयार करेगा?

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



Source link