जबलपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बारिश, सड़कें जाम: टीम के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आए CSP साहू – Jabalpur News

जबलपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बारिश, सड़कें जाम:  टीम के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आए CSP साहू – Jabalpur News



मध्यप्रदेश में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है, लगातार हो रही बारिश के बीच भी लोगों का मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जबलपुर में झमाझम बारिश के बीच सैकड़ों लोग अपनी-अपनी गाड़ियों में मां दुर्गा प्रत

.

बुधवार की रात को अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। जाम को हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे बन गए की बरसते पानी में रांझी सीएसपी सतीश साहू रोड पर खड़े होकर जाम खुलवाते रहे। करीब आधे घंटे तक बरसते पानी में सीएसपी और उनकी टीम जाम खुलवाती रही।

दरअसल, शहर में सबसे ज्यादा जाम गोकलपुर से रांझी के बीच रहा, इस दौरान अचानक हुई बारिश ने पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा दी। ऐसे में सीएसपी रोड पर उतर आए। वाहनों का लगातार आना-जाना लगा रहा। ऐसे में सीएसपी सतीश साहू हाथों में डंडा लेकर यातायात को व्यवस्थित करते रहे।

रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि पंचमी के बाद से ही लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ रही है।



Source link