टीकमगढ़ में बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित: छतरपुर जा रही थी, खरगापुर के पाली रोड पर हादसा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित:  छतरपुर जा रही थी, खरगापुर के पाली रोड पर हादसा – Tikamgarh News


टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना पाली रोड पर शाम करीब 4 बजे हुई। गनीमत रही कि बस में सवार चालक, कंडक्टर और अन्य यात्री सुरक्षित बच गए, किसी को कोई चोट नहीं आई।

.

जानकारी के अनुसार, एमपी 16 पी 0294 नंबर की स्टार कंपनी की यह बस मगरई गांव से घूरा-पाली रोड होते हुए छतरपुर जा रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण बस सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकराकर अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में बहुत कम यात्री सवार थे। चालक, परिचालक और क्लीनर के अलावा सिर्फ तीन अन्य लोग ही बस में मौजूद थे। दशहरा पर्व और देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के कारण सड़क पर आवागमन भी कम था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। खरगापुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link