दहेज उत्पीड़न, पति समेत चार पर FIR: शिवपुरी में पत्नी ने लगाया था मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप – Shivpuri News

दहेज उत्पीड़न, पति समेत चार पर FIR:  शिवपुरी में पत्नी ने लगाया था मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। 28 वर्षीय महिला ने अपने पति सुनील बाठ और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरो

.

यह था मामला

ज्योति जाटव ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2024 को सुनील बाठ से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांगें शुरू कर दी थीं। पति के अलावा सास-ससुर और जेठ-जेठानी ने भी उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।

5 लाख नकद और कार की मांग

पीड़िता के अनुसार, पिछले पांच महीनों में मारपीट की घटनाएं और बढ़ गईं। ससुराल वालों ने उससे 5 लाख रुपए नकद, शिवपुरी में एक प्लॉट और एक चार पहिया वाहन की मांग की। जब उसने यह सब देने से इनकार किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

जान से मारने की धमकी और बदनामी का आरोप

ज्योति ने यह भी बताया कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके कारण वह कुछ समय तक डर के कारण चुप रही। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

छर्च थाना पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर पति सुनील बाठ, बैनू, शिवचरण जाटव, और सत्तो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link