दो स्कूटी और 40 हजार के साथ पकड़ाए: विदिशा में हार्डवेयर दुकान से चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार – Vidisha News

दो स्कूटी और 40 हजार के साथ पकड़ाए:  विदिशा में हार्डवेयर दुकान से चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार – Vidisha News



विदिशा सिविल लाइन पुलिस ने 22 सितंबर की रात जनता हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया है। मामला पितलमील चौराहे से सागर रोड पर स्थित जनता हार्डवेयर दुकान

.

वारदात के बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शेरपुरा निवासी राज बंशकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी से 40 हजार रुपए नकद और दो चोरी की एक्टिवा गाड़ियां बरामद की हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य कई चोरियों का भी खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।



Source link