पाकिस्तान झंडे वाले गुब्बारे मामले में व्यापारी से पूछताछ: इंदौर में पूछताछ के बाद अब पुलिस दिल्ली जाएगी; पहले भी पकड़ी गई थी पाकिस्तानी मेहंदी – Indore News

पाकिस्तान झंडे वाले गुब्बारे मामले में व्यापारी से पूछताछ:  इंदौर में पूछताछ के बाद अब पुलिस दिल्ली जाएगी; पहले भी पकड़ी गई थी पाकिस्तानी मेहंदी – Indore News



इंदौर के कोतवाली इलाके में पाकिस्तान के झंडे लगे गुब्बारों को लेकर हुई शिकायत के मामले में राजस्थान और रतलाम पुलिस की टीम बुधवार को पूछताछ के लिए इंदौर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि गुब्बारे दिल्ली और मेरठ से मंगाए गए थे। पुलिस ने व्यापारी नीरज सिं

.

रतलाम में मिली थी शिकायत

टीआई रविन्द्र पाराशर ने बताया कि रतलाम में एक दुकान से पाकिस्तान के झंडे लगे गुब्बारे बरामद हुए थे। हिंदूवादी संगठनों ने इसके खिलाफ आपत्ति जताई थी। मामले की जांच में पता चला कि गुब्बारे इंदौर से मंगाए गए थे।

इंदौर में पूछताछ

बसंत बलून, महारानी रोड पर बुधवार को राजस्थान और रतलाम की पुलिस ने व्यापारी नीरज सिंघल और धीरज से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उन्होंने गुब्बारे दिल्ली और मेरठ से ऑर्डर कराए थे। अपने बयान के समर्थन में उन्होंने बिल भी पुलिस को पेश किए। पुलिस ने दोनों को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया।

मिली थी पाकिस्तान की मेंहदी

इंदौर के बाणगंगा इलाके में पहले भी पाकिस्तान की मेंहदी और तेल को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। व्यापारियों ने पूरे बिल पेश किए थे, जिसके चलते पुलिस को जब्त माल छोड़ना पड़ा। हालांकि, इन वस्तुओं का आदान-प्रदान दो देशों के बीच होता है, जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसियों को रिपोर्ट करना होता है।

व्यापारियों के पास अन्य पाकिस्तान झंडे वाले मोनो गुब्बारे भी पाए गए। पुलिस टीम अभी दिल्ली और मेरठ के व्यापारियों से जानकारी जुटा रही है और जांच जारी है।



Source link