मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री संकट मोचन टेकरी बालाजी मंदिर प्रांगण में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भारत माता की झांकी के साथ गरबा किया, जिसमें देशभक्ति का रंग साफ दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद
.
महोत्सव में महिलाओं ने विशेष रूप से भारत माता का रूप धारण किया और हाथों में मशालें लेकर एक आकर्षक रैली निकाली। पारंपरिक परिधानों में सजी ये महिलाएं भारत माता की झांकी के साथ गरबा करती नजर आईं, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
मशालों की रोशनी और ढोल-धमाकों की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति और देवी भक्ति से गूंज उठा। नगर के श्रद्धालु नवरात्रि की रात गरबों में झूमते दिखाई दिए, वहीं बड़ी संख्या में लोग इन दृश्यों को देखने के लिए पहुंचे।
आयोजन समिति ने बताया कि इस गरबा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के साथ-साथ मातृशक्ति की शक्ति और परंपरा को समाज के सामने प्रस्तुत करना था।

