मानसून इस बार ग्वालियर अंचल के लिए मेहरबान रहा है। मानसून की शुरुआत के साथ ही तिघरा बांध खुला, जिसके विदाई पर भी खुलने की संभावना है। क्योंकि तिघरा बांध की क्षमता 740 फीट है और मंगलवार तक 739.40 फीट भर चुका था। अलापुर बांध के निर्माण हुए के 26 साल हो
.
इस बांध की नहरों में पहली बार पानी सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा है। इस बार औसत से लगभग डेढ़ गुना बरसात होने से 2026 में पीने और सिंचाई के पानी के लिए निश्चिंतता है। ऐसा पहली बार है जब जिले के सभी बांध जुलाई में ही फुल हो गए। मानसून की औपचारिक विदाई भले ही 29 सितंबर को हो गई है, लेकिन बारिश अभी जारी है।
अलापुर से सिंचाई के लिए नहर में पहली बार पानी छोड़ा
मानसून सीजन में 19 बार खुले तिघरा के गेट आज 20वीं बार खुलते ही बनेगा रिकॉर्ड
जल संसाधन विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तिघरा बांध के इतिहास में पहली बार मानसून सत्र में पहली बार 19 बार खोले गए हैं। बांध के गेट बुधवार को 20वीं बार खोलने की पूरी संभावना है। इससे तिघरा के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इस बार तिघरा मानसून की 25 दिन की बरसात में फुल हो गया था। जुलाई माह में तिघरा बांध के गेट पहली बार खोले गए गए थे।