वर्ल्‍ड कप में तबाही मचा रही AUS की ये लेस्बियन क्रिकेटर, शतक के साथ किया आगाज

वर्ल्‍ड कप में तबाही मचा रही AUS की ये लेस्बियन क्रिकेटर, शतक के साथ किया आगाज


Last Updated:

Australia Women vs New Zealand Women: न्‍यूजीलैंड की तरफ से सोफिया डिवाइन ने शतक जड़ा जो बेकार गया. ऐसा इसलिए क्‍योंकि 327 रन का विशाल लक्ष्‍य ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम ने उन्‍हें दिया था. कंगारू टीम की लेस्बियन प्‍लेयर एशले गार्डनर ने इस मैच में तूफानी शतक जड़ा.

एशले गार्डनर ने शतक जड़ा.

नई दिल्‍ली. महिला विश्‍व कप में आज ऑस्‍ट्रेलिया की लेस्बियन क्रिकेटर एशले गार्डनर ने कमाल कर दिया. उन्‍होंने न्‍यूजीलैं के खिलाफ मैच के दौरान 83 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने मैच में 89 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. भारत को भी जल्‍द ऑस्‍ट्रेलिया से मैच खेलना है. ऐसे में उन्‍हें गार्डनर से सावधान रहना होगा. एशले गार्डनर की शादी इसी साल लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंस मोनिका राइट से हुई है. दोनों ने अप्रैल 2025 में में ब्‍याह रचाया. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर गार्डनर ने अप्रैल 2024 में राइट के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी. आज के मैच की बात की जाए तो वह महिला वनडे विश्व कप के किसी मैच में छठे या उससे नीचे के क्रम पर शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड 2017 में डर्बी में एलेक्स ब्लैकवेल के नाम था, जिन्होंने भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रन बनाए थे.

गार्डनर ने ठोका शतक
ऑलराउंडर के तौर पर ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम का हिस्‍सा एशले गार्डनर ने बुधवार को 115 रन की शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्‍कोर को 326 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में सिमट गई. गार्डनर ने अपनी पारी के दौरान 83 गेंद का सामना करते हुए 16 चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा फोबे लिचफील्ड ने 45 रन, किम गार्थ ने 38 रन और एलिस पैरी ने 33 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए जेस केर और लिया ताहुहु ने तीन तीन जबकि ब्री इलिंग और अमेलिया केर ने दो दो विकेट झटके.

गार्डनर ने टीम को मुश्किल से निकाला
गार्डनर 19वें ओवर में क्रीज पर उतरीं, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था. उन्होंने महज 77 गेंद में अपना दूसरा वनडे शतक जड़ दिया और टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. अपना 81वां मैच खेल रही गार्डनर आखिर में 47वें ओवर में आउट हो गईं लेकिन तब तक उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर बना लिया था और ऑस्ट्रेलियाई टीम भी 300 रन के पार पहुंच चुकी थी. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की लेकिन चार ओवर में 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए.

सोफी डिवाइन का शतक बेकार
विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम के लिए कप्‍तान साफिया डिवाइन ने शतक ठोका. उन्‍होंने 112 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली. हालांकि उन्‍हें बाकी टीम से ज्‍यादा योगदान नहीं मिल पाया. शून्‍य पर ही न्‍यूजीलैंड की महिला टीम के दोनों ओपनर्स आउट हो चुके थे. टीम के चार खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

वर्ल्‍ड कप में तबाही मचा रही AUS की ये लेस्बियन क्रिकेटर, शतक के साथ किया आगाज



Source link