शाजापुर में देवी विसर्जन चल समारोह निकला: भक्तों ने नाच-गाकर माता को दी विदाई, कई स्थानों पर कन्या भोज हुआ – shajapur (MP) News

शाजापुर में देवी विसर्जन चल समारोह निकला:  भक्तों ने नाच-गाकर माता को दी विदाई, कई स्थानों पर कन्या भोज हुआ – shajapur (MP) News


शाजापुर में नौ दिनों तक चली नवरात्रि आराधना बुधवार को संपन्न हो गई। भक्तों ने नाच-गाकर और चल समारोह निकालकर माता को विदाई दी। इसके बाद तय स्थलों पर माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

.

22 सितंबर को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व का आरंभ हुआ था। इन नौ दिनों के दौरान नगर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का दौर चला। कई स्थानों पर कन्या पूजन और कन्या भोज भी आयोजित किए गए।

नगर में गरबा महोत्सव भी आयोजित हुए, जहां स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला। नवमी के दिन माता की विदाई के लिए सुबह से देर शाम तक विभिन्न समितियों ने चल समारोह निकाले। इन समारोहों का जगह-जगह स्वागत किया गया।

छोटी बालिकाएं गरबा नृत्य के माध्यम से माता की आराधना करती हुई चल समारोह में शामिल हुईं। विभिन्न मार्गों से होते हुए ये चल समारोह विसर्जन स्थलों पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।



Source link