केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार शाम दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और इसे भारत की मान-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली ऐतिहासिक संस्था बताया। साथ ही, उन्होंने A
.
सिंधिया ने कहा कि RSS का शताब्दी वर्ष विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसकी स्थापना दशहरे के दिन हुई थी। यह एक ऐसा संगठन है जिसने सदैव भारत माता की सेवा के लिए अपने कार्यकर्ताओं का जीवन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि RSS के विभिन्न अंग सामाजिक और विकास कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत हैं। सिंधिया ने संगठन को उसके 100 वर्ष पूरे होने पर धन्यवाद दिया और कहा कि इसके योगदान से भारत का मान और सम्मान निरंतर बढ़ा है।
एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर मोहसिन नकवी को लेकर सिंधिया ने कहा, “जो उनको करना था, उन्होंने किया और जो हमें करना था, हमने करके दिखा दिया। खेल के मैदान में भारत हमेशा चैंपियन रहा है, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा।”
इसके साथ ही उन्होंने विजयदशमी, दशहरा और रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, “कल सत्य की जीत और अन्याय की हार का दिवस है। मेरी कामना है कि हमारा देश इसी तरह प्रगति और विकास की राह पर चलता रहे। एकता और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हम सभी मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ते रहें। ग्वालियर सहित पूरे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की मंशा है। उसी उद्देश्य के साथ हम सभी जनसेवक कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।”