सीएम इंदौर में करेंगे शस्त्रपूजन: डीआरपी लाइन में व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर-पुलिस कमिश्नर, निगमायुक्त – Indore News

सीएम इंदौर में करेंगे शस्त्रपूजन:  डीआरपी लाइन में व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर-पुलिस कमिश्नर, निगमायुक्त – Indore News


पुलिस कमिश्नर ने तैयारियों का निरीक्षण किया।

गुरुवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। शहर कई जगह शस्त्रपूजन के आयोजन होंगे। इसे लेकर तैयारियां भी की जा रही है। इधर, गुरुवार को सीएम डॉ.मोहन यादव द्वारा इंदौर में शस्त्र पूजन करना संभावित है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज व्यवस्थ

.

बुधवार दोपहर में कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव सहित पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी डीआरपी लाइन पहुंचे और यहां व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहां कि आज डीआरपी लाइन में पुलिस कमिश्नर, निगमायुक्त सहित पुलिस की टीम ने व्यवस्थाओं को देखा है। गुरुवार को सीएम का यहां पर प्रोग्राम संभावित है।

सीएम कल यहां पर आकर सभी को मंगलकामनाएं देंगे और साथ ही शस्त्रपूजन भी करेंगे। इसकी सारी व्यवस्था देखी गई है। पूरी टीम इसमें लगी है। आरएसएस के पथ संचलन को लेकर कहा कि जिला प्रशासन और सभी विभागों की तैयारियां हो गई है। रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

डीआरपी लाइन में व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव व अन्य अधिकारी।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि कल शस्त्रपूजन का आयोजन यहां पर किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम डॉ.मोहन यादव शामिल होंगे। उसी की तैयारियां को देखने के लिए यहां आए है। यहां तैयारियां चल रही है।

कल प्रोग्राम के पहले सारी तैयारियां पूरी हो जाएगी। दोपहर 2 बजे के करीब ये आयोजन होगा। आरएसएस के पथ संचलन के साथ ही अन्य आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जिसमें पुलिस के अधिकारी है। एक्स्ट्रा फोर्स को शामिल किया जाएगा। वॉलंटियर्स को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।



Source link