आम लाेगाें की शिकायतें दूर करने के लिए बनाई गई सीएम हेल्पलाइन पर बार-बार शिकायतें करने वाले या आदतन शिकायतकर्ता चिह्नित किए जाएंगे। जरूरी हुआ ताे कार्रवाई भी हाे सकती है। सीएम हेल्पलाइन के संचालक ने कलेक्टर काे पत्र भेजकर सभी विभागों से ऐसे लाेग चिह
.
भोपाल से जारी आदेश के बाद जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को यह पत्र भेजकर शिकायतकर्ताओं की पहचान करने और तत्काल जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फार्मेट भी तय किया है। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, अब तक दर्ज कुल शिकायतों की संख्या सहित शिकायतकर्ता के बारे में रिमार्क भी देना है।
ब्लैकमेलिंग की नीयत से शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई कई मामलों में यह पाया गया है कि कुछ लोग अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने या निजी स्वार्थ साधने के लिए बार-बार शिकायतें दर्ज कराते हैं। इन्हें “ब्लैकमेलर शिकायतकर्ता” की श्रेणी में रखा जाएगा। वरिष्ठ स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
यह इसलिए ताकि भार कम हाे : बार-बार झूठी शिकायतों से वास्तविक शिकायतों के निस्तारण में देरी होती है। प्रशासन की ऊर्जा और समय बेकार की जांच-पड़ताल में खर्च होता है। फर्जी शिकायतें अधिकारियों-कर्मचारियों का मनोबल तोड़ती हैं। शिकायतों का भार बढ़ता जाता है इसे कम किया जा सकेगा।