सीहोर में ‘मैं हूँ अभिमन्यू’ मैराथन दौड़: जिला चिकित्सालय से चर्च ग्राउंड तक बच्चों ने लगाई दौड़, एसपी ने भी लिया हिस्सा – Sehore News

सीहोर में ‘मैं हूँ अभिमन्यू’ मैराथन दौड़:  जिला चिकित्सालय से चर्च ग्राउंड तक बच्चों ने लगाई दौड़, एसपी ने भी लिया हिस्सा – Sehore News


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “मैं हूँ अभिमन्यू” अभियान के तहत जिला चिकित्सालय से चर्च ग्राउंड स्टेडियम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ में बड़ी संख्या

.

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से संवाद कर उन्हें समाज सुधार में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में व्याप्त नशा, लैंगिक भेदभाव, दहेज प्रथा, अश्लीलता, असंवेदनशीलता और अशिक्षा जैसी बुराइयों के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना है।

अभियान का महत्व

इस अभियान का नाम महाभारत के वीर अभिमन्यू से लिया गया है। जैसे अभिमन्यू ने कौरवों द्वारा रचे गए चक्रव्यूह को भेदकर साहस दिखाया, उसी प्रकार इस अभियान में अभिमन्यू बनने से तात्पर्य है समाज की बुराइयों का डटकर सामना करना और सुरक्षित, सशक्त एवं विकसित समाज की स्थापना करना।

अधिकारियों और स्टाफ की उपस्थिति

दौड़ के दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा पूजा शर्मा, महिला थाना प्रभारी माया सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र सिंह यादव, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक किरण सिंह एवं संबंधित थानों का स्टाफ उपस्थित रहा।

देखिए तस्वीरें…



Source link