स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला जमीन पर गिरी: निवाड़ी में सिर में चोट लगने से मौत, बेटे के साथ पृथ्वीपुर जा रही थी – Niwari News

स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला जमीन पर गिरी:  निवाड़ी में सिर में चोट लगने से मौत, बेटे के साथ पृथ्वीपुर जा रही थी – Niwari News


निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में बुधवार शाम करीब 6 बजे जेरोन-पृथ्वीपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई, जिससे उस पर पीछे बैठी एक महिला जमीन पर गिरी, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

.

मृतक महिला की पहचान वार्ड नंबर 15 करगुवां निवासी शोभना ठाकुर है। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर पृथ्वीपुर आ रही थी। स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे शोभना ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभना का बेटा बाइक को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन तेज रफ्तार और अचानक आए स्पीड ब्रेकर के कारण हादसा हो गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई स्थानों पर बिना उचित संकेतक और मानक ऊंचाई के स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link