धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण में भी संघ का अहम योगदान
.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि देश में प्राकृतिक आपदा या किसी संकट के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सबसे पहले सेवा कार्य के लिए खड़े रहते हैं। 1925 में नागपुर से शुरू हुआ यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। स्वयंसेवकों की तपस्या और समर्पण ने इसे मजबूत बनाया है।
शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक संघ ने व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। संगठन ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संकल्पों में भी सक्रिय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की नर्सरी हैं, जहां अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा सिखाई जाती है। उन्शहोंने कहा कि ताब्दी वर्ष में संघ पंच-परिवर्तन के माध्यम से स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। हितानंद ने कहा कि 2026 में संघ के शताब्दी वर्ष के पूर्ण होने पर हर भारतीय राष्ट्रयज्ञ में अपनी भूमिका निभाए और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में योगदान दे।