2 साल से जबरदस्त फॉर्म… बैटिंग हो या बॉलिंग, टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने किसे बताया सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड?

2 साल से जबरदस्त फॉर्म…  बैटिंग हो या बॉलिंग, टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने किसे बताया सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड?


IND vs WI: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने विंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से होने वाले पहले टेस्ट टेस्ट से पहले टीम के दिग्गज खिलाड़ी को ट्रंप कार्ड बताया. 2 महीने के ब्रेक के बाद टीम इंडिया खेलने उतरेगी. गिल ने जिस खिलाड़ी की तारीफ की है उसने इंग्लैंड को टे्सट सीरीज में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से नाको चने चबवा दिए थे. 

कौन है ये खिलाड़ी?

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं. रोहित- विराट के टेस्ट संन्यास के बाद उनके रिटायरमेंट के चर्चे भी चरम पर थे, लेकिन जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से साबित कर दिया कि अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और वह टीम इंडिया के लिए काफी कुछ कर सकते हैं. रविंद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वाड में जगह मिली है. शुभमन गिल ने उनकी खासियत प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले शुभमन गिल? 

गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है पिछले कुछ सालों में वह जिस तरह की फॉर्म में रहे हैं और सभी को पता है कि भारत में उन्हें खेलना कितना मुश्किल होता है. वह बल्ले से जिस तरह की फॉर्म में हैं और यही वजह है कि वह छठे नंबर के बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने हमें उन परिस्थितियों से बाहर निकाला है जब हम मुश्किल में थे और उनके जैसा खिलाड़ी जिसके पास इतना अनुभव है और लंबे समय तक इस लेवल पर उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है.’

ये भी पढे़ं.. 6, 6, 6, 6, 6, 6… अभिषेक शर्मा से भी खूंखार निकलेगा युवराज का दूसरा चेला, IPL से लेकर घरेलू क्रिकेट में चलता है नाम

कुलदीप को मिलेगा मौका?

उन्होंने कुलदीप यादव को लेकर कहा, ‘विकेट, मौसम और भारत में हमारे पास जो विकेट हैं उस तरह के ढांचे पर चलना मुश्किल होगा. लेकिन जब आपकी टीम में इतना अच्छा खिलाड़ी हो तो आप जानते हैं कि कुलदीप जैसा खिलाड़ी, जो सभी फॉर्मेटों में हमारे लिए इतने विकेट लेने वाला गेंदबाज है. उसे इंग्लैंड में खेलने का मौका नहीं मिला. जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था. यहां, मुझे लगता है कि जब आपके पास वाशिंगटन सुंदर, जडेजा, कुलदीप, अक्षर पटेल हों, तो चार स्पिनर और इतने अच्छे स्पिनरों को खिलाना हमेशा लुभावना होता है.



Source link