6, 6, 6, 6, 6, 6… अभिषेक शर्मा से भी खूंखार निकलेगा युवराज का दूसरा चेला, IPL से लेकर घरेलू क्रिकेट में चलता है नाम

6, 6, 6, 6, 6, 6… अभिषेक शर्मा से भी खूंखार निकलेगा युवराज का दूसरा चेला, IPL से लेकर घरेलू क्रिकेट में चलता है नाम


Cricket Records: युवराज सिंह, वो नाम जो कभी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में रहता था. लेकिन अब अपने स्टूडेंट्स की तबाही के चलते सुर्खियां बटोरते हैं. युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के गुरु हैं जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में दहशत फैला रखी है. अब युवराज अभिषेक से भी खूंखार ओपनर तैयार कर रहे हैं. जिसकी दहशत आईपीएल से लेकर डोमेस्टिक क्रिकेट में भी देखने को मिलती है. युवी का ये चेला अपने ही गुरु के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर चुका है. 

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तबाही

हम बात कर रहे हैं प्रियांश आर्य की जो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं. प्रियांश ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए बल्ले से तबाही मचा डाली है. प्रियांश आर्य ने 84 गेंद में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 101 रन की दमदार पारी खेली. जिसके बाद उनकी पिछली फॉर्म के चर्चे तेज हो चुके हैं. प्रियांश आर्य का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के ठोकने का कारनामा किया था. 

Add Zee News as a Preferred Source


एक ओवर में 6 छक्के ठोक उड़ाए थे होश

साल 2024 में प्रियांश आर्य चर्चा में आए थे. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में धूम-धड़ाका कर दिखाया था. वह साउथ दिल्ली की टीम का हिस्सा थे और नॉर्थ दिल्ली के स्पिनर मनन भारद्वाज के ओवर की सभी गेंदे उन्होंने बाउंड्री पार फेंक दी. इस तरह से प्रियांश आर्य ने महज 40 गेंद में इस मुकाबले में शतक पूरा किया था. इसके बाद अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में एंट्री कर ली थी. 

ये भी पढे़ं.. 6996 रन और 29 शतक… पूरे करियर में कभी ‘नर्वस नाइंटीज’ नहीं हुआ दिग्गज, सदियों अमर रहेगा ये महारिकॉर्ड

आईपीएल में भी मचाई तबाही

आईपीएल 2025 में प्रियांश आर्य ने 17 मैच खेले जिसमें उन्होंने 475 रन ठोके. उन्होंने एक शतकीय पारी खेली और 2 फिफ्टी भी ठोकी. आईपीएल 2026 की भी तैयारी प्रियांश आर्य ने कर ली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में शतक ठोका. पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल तक पहुंचाने में प्रियांश आर्य ने अहम भूमिका निभाई थी. अब देखना होगा कि वह आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 



Source link