Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

GK: कहां और कब बना था RSS, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कैसे पड़ा इसका नाम?

Madhya Pradesh Samachar01/10/2025
GK: कहां और कब बना था RSS, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कैसे पड़ा इसका नाम?


RSS GK, RSS 100 Years Celebration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने 2025 में अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं. आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का शताब्दी समारोह भी मनाया गया. जिसमें पीएम नरेन्‍द्र मोदी भी शामिल हुए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक डाक टिकट और चांदी का सिक्का जारी किया. बता दें कि आरएसएस की नींव वर्ष 1925 में डॉ.केशव बलराम हेडगेवार ने महाराष्‍ट्र के नागपुर में रखी थी. आज ये संगठन भारत में समाज,संस्कृति और राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता है.आइए जानते हैं आरएसएस से जुडे 10 सवालों के जवाब…

1. आरएसएस कब और कहां शुरू हुआ?
जवाब: आरएसएस की शुरुआत 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुई. इसे डॉ.केशव बलराम हेडगेवार ने शुरू किया था.

2. संगठन का नाम चुनना कब और क्यों जरूरी हो गया?
जवाब: 1926 में जब आरएसएस को शुरू हुए 7 महीने होने वाले थे.डॉ.हेडगेवार ने 17 अप्रैल को अपने घर पर एक मीटिंग बुलाई. दरअसल नागपुर के रामटेक में रामनवमी के मेले में भीड़ को काबू करने के लिए अनुशासित स्वयंसेवकों की जरूरत थी. इसके लिए संगठन का एक नाम चाहिए था, ताकि लोग इसे भीड़ का हिस्सा न समझें.

3. उस मीटिंग में कितने लोग थे और नाम कैसे चुना गया?
जवाब: मीटिंग में 26 स्वयंसेवक आए थे.डॉ.हेडगेवार ने सबको बोला कि संगठन का नाम सुझाओ. फिर खूब चर्चा हुई और वोटिंग से नाम फाइनल किया गया.

4. कौन-कौन से नाम सुझाए गए थे?
जवाब: तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आए:
1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
2. जरी पटका मंडल
3. भारतोद्धार मंडल
इसके अलावा शिवाजी संघ, महाराष्ट्र स्वयंसेवक संघ और हिंदू स्वयंसेवक संघ जैसे नाम भी आए.

5. आखिर में कौन सा नाम चुना गया और कैसे?
जवाब: वोटिंग में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ को 20 वोट मिले और ये नाम पक्का हो गया.जरी पटका मंडल को 5 वोट मिले और भारतोद्धार मंडल को बस एक वोट,वो भी उस शख्स का जिसने ये नाम सुझाया था.

6. ‘जरी पटका मंडल’ नाम का क्या मतलब था और इसे किसने सुझाया?
जवाब: जरी पटका मंडल का नाम पेशवाई और भगवा झंडे से जुड़ा था जिसे हिंदू संस्कृति में बहुत सम्मान मिलता है.ये नाम एक कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट ने सुझाया था,जो बाद में जज बना.

7. डॉ.हेडगेवार ने ‘महाराष्ट्र स्वयंसेवक संघ’ या ‘हिंदू स्वयंसेवक संघ’ जैसे नाम क्यों नहीं चुने?
जवाब: हेडगेवार का कहना था कि संगठन सिर्फ एक राज्य या एक महापुरुष तक सीमित नहीं रहना चाहिए.उनका मकसद पूरे भारत को जोड़ना था.‘हिंदू’शब्द की जगह ‘राष्ट्रीय’इसलिए चुना क्योंकि ये पूरे देश को कवर करता है.

8. क्या नाम चुनने के बाद कोई बहस हुई?
जवाब: हां, कई लोगों को ‘हिंदू’शब्द न होने की वजह से शिकायत थी.इस पर काफी बहस हुई, लेकिन हेडगेवार ने ‘हिंदू’की व्यापकता समझाई और लंबी चर्चा के बाद ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’नाम फाइनल हुआ.

9. उस मीटिंग में प्रोफेसर पीके सावलापुरकर ने क्या किया?
जवाब: प्रोफेसर सावलापुरकर उस मीटिंग में थे. उन्होंने बताया कि ‘जरी पटका मंडल’ नाम एक स्टूडेंट ने सुझाया था.नाम फाइनल होने के बाद हेडगेवार ने उनसे ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ नाम का मतलब समझाने को कहा और वो आधा घंटा बोले.

10. नाम की इस कहानी से आरएसएस का मकसद कैसे समझ आता है?
जवाब: इस कहानी से पता चलता है कि आरएसएस का मकसद सिर्फ एक जगह या समुदाय तक सीमित नहीं था. ये पूरे भारत को एकजुट करने और समाज की सेवा करने के लिए बना था.‘राष्ट्रीय’ शब्द इसके बड़े विजन को दिखाता है.

सोच समझकर चुना गया नाम

आरएसएस के 100 साल पूरे होने की इस कहानी से साफ है कि इसका नाम आसानी से नहीं चुना गया. डॉ.हेडगेवार और उनके स्वयंसेवकों ने सोच-समझकर और सबकी राय लेकर ऐसा नाम चुना, जो आज भी इसके राष्ट्रीय मकसद को बयां करता है.



Source link

Tagged @rssorg_official, Cji gavai mother rss, Eligibility to join RSS, General Knowledge, join rss registration form, PM Modi lauds RSS, Rashtriya Swayamsevak Sangh, Rss 100 coin, RSS 100 Years Celebration, Rss 100 years coin, RSS and BJP, RSS and BJP relationship, Rss coin, RSS feed, RSS foundation day, RSS ID card photo, RSS join, RSS join benefits, RSS logo, RSS membership, RSS path sanchalan, RSS registration details, RSS to complete 100 years in October, trending gk, What is RSS used for, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Post navigation

⟵ रेलवे का कबाड़ चोरी का शक, युवक को बंधक बनाया: वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान, एसडीएम को मौके पर भेजा – Anuppur News
सिवनी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में जीते 6 पदक: हिमाचल प्रदेश में 3 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीतकर बढ़ाया मान – Seoni News ⟶

Related Posts

बुरहानपुर का ऐसा मंदिर जहां मन्नत मांगने से गूंजती है किलकारी, 200 साल पुराना है इतिहास
बुरहानपुर का ऐसा मंदिर जहां मन्नत मांगने से गूंजती है किलकारी, 200 साल पुराना है इतिहास

Last Updated:June 28, 2025, 14:53 IST Heritage Of Madhyapradesh: यह मंदिर करीब 200 साल पुराना बताया जाता है. यहां पर…

Summer vacations 2021: गर्मियों की छुट्टियों पर किस राज्य ने क्या लिया फैसला, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
Summer vacations 2021: गर्मियों की छुट्टियों पर किस राज्य ने क्या लिया फैसला, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry)…

लॉकडाउन में बेरोज़गार हुआ ड्राइवर बन गया शातिर ठग, ऐसे लगाया लोगों को चूना | bhopal – News in Hindi
लॉकडाउन में बेरोज़गार हुआ ड्राइवर बन गया शातिर ठग, ऐसे लगाया लोगों को चूना | bhopal – News in Hindi

फोन-पे के ज़रिए लोगों को ठग रहा ठग गिरफ्तार आरोपी की पहचान सानू ढाके के तौर पर हुई है. उम्र…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories