Last Updated:
ICC Women World Cup: एमपी के होल्कर स्टेडियम में आज दोपहर बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला आईसीसी महिला विश्व कप कड़ा मुकाबला होना जा रहा है.

ICC Women World Cup: होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबला रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें मजबूत हैं और खेल प्रेमियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. इस बारे में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए वो बड़ी उत्साहित हैं. उन्होंने होल्कर स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के बाद एक पीसी करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन यह रोमांचक भी है.
टीम की तैयारी पर जताया भरोसा
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑलराउंडर थालिया मैक्ग्रा ने अपनी टीम की तैयारी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हम न्यूजीलैंड को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन विश्व कप अलग होते हैं. हर मैच मायने रखता है और हमारा पूरा फोकस अपने प्लान को लागू करने पर है.
मैक्ग्रा ने आगे बताया कि हम पूरी तरह से फिट हैं और हमारी ट्रेनिंग भी अच्छी रही है. होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हैं. इसलिए हम बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए तैयारी कर रहे हैं. दोनों ही टीमों ने इस मैच को लेकर नेट्स पर पसीना बहाया है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें