Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

MP Kisan App: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए वरदान है ये ऐप, सिर्फ 1 क्लिक में मिलेगी जमीन और फसल की पूरी जानकारी

Madhya Pradesh Samachar01/10/2025
MP Kisan App: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए वरदान है ये ऐप, सिर्फ 1 क्लिक में मिलेगी जमीन और फसल की पूरी जानकारी


MP Kisan App: मध्यप्रदेश की हरियाली में रहने वालों में आधे से ज्यादा लोग अन्नदाता है. खेती-किसानी पर निर्भर प्रदेश के निवासियों को जीवनयापन करने में सहायता देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जाती है. सीएम किसान कल्याण योजना से मिल रहे आर्थिक सहायता से किसानों को काफी फायदा मिल रहा है. इसके आलावा किसानों को सुविधा देने के लिए एमपी किसान एप की शुरुआत की गई है. इसकी मदद से भूमि की जानकारी, खसरा, खतौरी और नक्शे की कॉपी भी प्राप्त कर सकते है. इसके आलावा बहुत कुछ है जो आप घर बैठे ही कर सकते है और बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बच सकते है.

फरवरी 2019 में शुरू हुई एमपी किसान एप को कृषि विभाग के माध्यम से कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा लागु किया गया है. इसकी मदद से छोटे-बड़े सभी किसान अपने व्यवसाय में मुनाफा कमा सकते है और आसानी से सरकार की योजनाओ से जुड़ सकते है.

एमपी किसान एप के फायदें
किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश गवर्मेंट ने एमपी किसान एप की शुरुआत की. इसकी मदद से सरकारी योजनाओं की जानकारी, मंडी की दरें, मौसम की जानकारी, खुद से ही अपनी जमीन का सीमांकन करने की सुविधा, फसल बिमा से सम्बंधित जानकारी और आवेदन एप के जरिए आसानी से किया जा सकता है. इसके साथ ही बदलते मौसम के चलते या अन्य कारणों से नुकशान फसल पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा मिलती है.

ऐसे करें एप का इस्तेमाल

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से एमपी किसान एप को डाउनलोड करें

एमपी किसान एप पर लॉगिन करें

लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दवा आपत्ति विकल्प पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते है.

अकाउंट जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर एक या उससे अधिक अकाउंट को जोड़ा जा सकता है.

अकाउंट जोड़ते ही अकाउंट के सभी खसरा की जानकारी एप पर मिल जाएगी

मिली खसरा जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर एआई के जरिए संभावित फसल की जानकारी मिल जाएगी.

किसान की सहमति होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकता है.



Source link

Tagged Mp kisan app download, Mp kisan app download apk, Mp kisan app login, MP Kisan App old version, MP Kisan App online, MP Kisan App update, एमपी किसान एप, एमपी किसान ऐप खसरा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान योजना मध्यप्रदेश, कृषि सहकारिता ऐप, खतौनी, पीएम किसान सम्मान निधि, मध्यप्रदेश किसान ऐप

Post navigation

⟵ बड़ी ईदगाह के सामने पानी टंकी में गिरे 3 मजदूर: गनीमत रही कि सिर्फ 4 फीट पानी था, एक का टूटा हाथ; बड़ी हादसा टला – Chhindwara News
कन्या पूजन के लिए घर में बैठी थी बच्चियां, लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा, रोते- चील्लाते भागने लगी लड़कियां ⟶

Related Posts

Valentine’s day पर प्रपोज, फिर नशीली चीज पिलाकर रेप, लड़की ने बताई कांग्रेस MLA के बेटे की ये कहानी
Valentine’s day पर प्रपोज, फिर नशीली चीज पिलाकर रेप, लड़की ने बताई कांग्रेस MLA के बेटे की ये कहानी

इंदौर की लड़की ने बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (सांकेतिक तस्वीर) इंदौर की…

PHOTOS : जीवनदायिनी नर्मदा के जन्मोत्सव पर देखिए उमंग और भक्ति के रंग
PHOTOS : जीवनदायिनी नर्मदा के जन्मोत्सव पर देखिए उमंग और भक्ति के रंग

होशंगाबाद में अल सुबह से लेकर रात तक उत्सव चलता रहा.यहां शाम को सेठानी घाट पर सीएम ने जल मंच…

Aaj Ka Meen Rashifal 15 August 2025: मीन राशि वाले कमाई से अधिक खर्च होगा धन, सोच-समझकर करें बातचीत, लवर्स न करें ये गलती…
Aaj Ka Meen Rashifal 15 August 2025: मीन राशि वाले कमाई से अधिक खर्च होगा धन, सोच-समझकर करें बातचीत, लवर्स न करें ये गलती…

Aaj ka Meen Rashifal 15 August 2025: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के आने वाले दिन की गणना की जाती…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories