आस-पास भी नहीं पाकिस्तान, 579 करोड़ की जर्सी पहनकर उतरे भारतीय धुरंधर, जानें पाक की स्पॉन्सरशिप से कमाई

आस-पास भी नहीं पाकिस्तान, 579 करोड़ की जर्सी पहनकर उतरे भारतीय धुरंधर, जानें पाक की स्पॉन्सरशिप से कमाई


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया नई जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी. कुछ दिनों पहले टीम इंडिया को अपोलो टायर्स के रूप में नया स्पॉन्सर मिला था. अपोलो टायर्स के एक मशहूर टायर कंपनी है.  बता दें कि उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी का स्पॉन्सरशिप पाने के लिए जबरदस्त बोली लगाई, जिसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ₹579 करोड़ की डील में अपना नया जर्सी स्पॉन्सर बनाया. अगले 2.5 सालों तक अपोलो टायर्स टीम इंडिया की जर्सी की स्पॉन्सरशिप करेगी. क्या आपको पता है पाकिस्तान स्पॉन्सरशिप से कितना कमाई करती है?

जमकर  होगी कमाई
लगभग 3 सालों में टीम इंडिया 121 बाइलेट्रल मैच और 21 ICC टूर्नामेंट खेलेगी.  सभी मुकाबले में टीम इंडिया की जर्सी पर अपोलो टायर्स की ब्रैंडिंग छपी होगी. भारतीय टीम की नई जर्सी से बीसीसीआई रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली है. ऐसे में अब हम आपको बताएंगे पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर कौन है. पीसीबी जर्सी स्पॉन्सरशिप के कितनी कमाई करती है.

पाक की स्पॉन्सर कौन?
गौरतलब है कि पाकिस्तान की जर्सी का स्पॉन्सर मशहूर कोल्ड ड्रिंक कंपनी पेपसी है.  पिछले कई सालों से पाकिस्तान की जर्सी का स्पॉन्सर पेप्सी बना हुआ है.  रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान बोर्ड की जर्सी के स्पॉन्सरशिप से 48 करोड़ रुपए की कमाई करती है. हालांकि, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच स्पॉन्सरशिप से कमाई का फर्क साफ पता लगता है. टीम इंडिया पाक से कोसों आगे है.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट-रोहित के बिना घर में पहला टेस्ट
भारतीय टीम पिछली साल नवंबर के बाद पहली बार विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के बगैर पहला टेस्ट मैच खेल रही है. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है. फिर चाहे इंग्लैंड दौरे की बात करें. या फिर एशिया कप में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत  की बात करें.  भारतीय फैंस ‘रोको’ की जोड़ी को खूब मिस कर रहे हैं. उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज में दोनों ही दिग्गज नजर आएंगे. हालांकि, अभी स्क्वॉड की घोषणा नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में 4 साल बाद खेलने उतरेगी ये टीम, भारत को हराकर कर चुकी है बड़ा उलटफेर



Source link