Last Updated:
Gardening Tips: अगर आप सब्जी लगाने के शौकीन हैं, तो आप अक्टूबर माह में ऐसी सब्जियां लगा सकते हैं, जिससे बाजार से सब्जियां लाने की टेंशन खत्म हो जाएगी. इस मौसम में कौन सी सब्जियां लगाना फायदेमंद रहता है, जानिए एक्सपर्ट से…
अगर आप घर के गमले या गार्डन में सब्जी लगाने के शौकीन हैं, तो आप अक्टूबर के माह में ऐसी सब्जियां लगा सकते हैं, जिससे बाजार से सब्जियां लाने की टेंशन खत्म हो जाएगी.

दरअसल, अक्टूबर माह में सब्जियां लगाना ज़्यादा आसान होता है. इस महीने में तापमान भी कम हो जाता है और नमी भी बनी रहती है. इस मौसम में कौन सी सब्जियां लगाना फायदेमंद रहता है, जानिए एक्सपर्ट से.

छतरपुर के नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉक्टर कमलेश अहिरवार बताते हैं कि टमाटर लगाने के लिए अक्टूबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है. टमाटर के बिना, तो रसोई में खाने का कोई भी आयटम बन ही नहीं सकता है.

घर के गमले या गार्डन में टमाटर लगाने के लिए इसके छोटे-छोटे पौधे ले आएं, जो 2 से 3 दिन के अंकुरित हों. ये पौधे इस मौसम में जल्दी ग्रोथ करते हैं. बीज से टमाटर पौधे की ग्रोथ कम होती है. ठंड के शुरू होने के साथ इसमें फल भी आने शुरू हो जाते हैं.

इस महीने में आप बैंगन भी लगा सकते हैं. बैंगन एक ऐसी सब्जी होती है, जो महीनों आपको बैंगन खाने को देती है. नर्सरी या किसान से आप बैंगन का छोटा-सा पौधा खरीदकर लगा सकते हैं. इसे पौधे से ही लगाएं. जैसे टमाटर लगाना है वैसे ही बैंगन को भी तैयार कर सकते हैं

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसकी 12 महीने डिमांड रहती है. अक्टूबर के माह में इसे आप लगा सकते हैं. बीज भंडार या अपने आसपास के हॉट बाजार से आलू बीज खरीद कर ले आएं. आलू बीज की बोवनी 1 बीता की दूरी और 1 बीता की गहराई पर करें. मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए. 1 आलू बीज में लगभग 90 दिन बाद 1 किलो आलू मिल जाते हैं.

प्याज एक ऐसी सब्जी है, जिसकी रसोई में 12 महीने डिमांड रहती है. सब्जी से लेकर सलाद में काम आती है. अक्टूबर के माह में इसे आप लगा सकते हैं. बीज भंडार से प्याज बीज खरीद कर ले आएं. इसे एक तय दूरी पर लगा दें. कुछ दिनों बाद प्याज के पत्ते उग आते हैं जिन्हें आप सब्जी या मसाला के साथ पीसकर डाल सकते हैं. साथ ही इसे सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं. लगभग 3 से 4 महीने बाद प्याज भी खोदने को मिल जाती है.

घरों में ठंड मौसम के दौरान सबसे ज्यादा डिमांड फूल गोभी की होती है. इसे भी आप अक्टूबर माह में लगा सकते हैं. बाजार से फूलगोभी के बीज ले आएं और घर के गार्डन में रोप दें. बीजों की दूरी 1 बीता रखें. ऐसा करने से फ़ूल गोभी को फैलने की जगह मिल जाती है.