Last Updated:
Neeraj Rathour 39 Ball Century: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के मैच में नीरज राठौड़ ने 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान 199 रनों के लक्ष्य को उनकी टीम ने 16वें ओवर में ही बना दिया. विरोधी टीम के बॉलर्स की उन्होंने जमकर धुनाई की.
क्रिकेट के मैदान पर आपने कई युवा क्रिकेटर्स को चौके-छक्के लगाते जरूर देखा होगा. अब आप उत्तराखंड के युवा बल्लेबाज नीरज राठौड़ को सोशल मीडिया पर फॉलो करने की तैयारी भी कर लीजिए. इस बैटर ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग में बल्ले से रनों की बारिश कर दी है. नीरज ने महज 39 गेंदों पर शतक ठोक हर किसी को हैरान कर दिया. हरिद्वार की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के नीरज राठौर ने नैनीताल टाइगर्स के खिलाफ यह कारनामा किया. इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह पक्की कर ली है.
कौन हैं नीरज राठौर?
नीरज 27 साल के खिलाड़ी हैं, जो उत्तरखंड क्रिकेट टीम के लिए भारत के घरेलू क्रिकेट के टी20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दो मैच खेल चुके हैं. उन्होंने साल 2022 सीजन में मौका दिया गया था. इस दौरान वो बल्ले से फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उन्हें फिर उत्तराखंड की टीम में चांस नहीं मिला. अब 39 गेंदों में शतक जड़ वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
Neeraj Rathour makes his mark in UPL history scoring the fastest century in just 39 balls. 🏏🔥