बड़ोखरा गांव के तालाब में डूबे बुजुर्ग: SDERF टीम ने 7 घंटे बाद शव बरामद किया – Shivpuri News

बड़ोखरा गांव के तालाब में डूबे बुजुर्ग:  SDERF टीम ने 7 घंटे बाद शव बरामद किया – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के 65 वर्षीय भरोसा राम जाटव सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे गांव के तालाब में जा गिरे। घटना की

.

रेस्क्यू ऑपरेशन 7 घंटे चला सूचना मिलने पर बदरवास पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीईआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब सात घंटे बाद शाम 6 बजे बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link