गांधी जयंती पर भोपाल के गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल हुए। राज्यपाल ने कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
.
राज्यपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित प्रतियोगिताओं- आओ जाने गांधी, गांधी के सपनों का भारत, गांधी का ग्राम स्वराज कितना पास कितना दूर, गांधी जी के प्रिय भजन और आज के समाज में गांधी जी पर डॉक्यूमेंट्री में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने पुरस्कार जीतने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गांधी भवन पहुंचे और बापू को श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
कॉम्पटीशंस में जीत के बाद बच्चों ने राज्यपाल के साथ खिंचवाया फोटो।
युवा बापू जी के विचारों को अपने जीवन में उतारें
राज्यपाल ने कार्यक्रम में आए युवाओं से अपील करते हुए कहा- सभी को अपना जीवन अच्छा बनाना चहिए। आज कोई भी माता का कैकई नाम नहीं रखता। आज रावण का दहन है लेकिन उन्हें कोई याद नहीं करता। हर कोई आपकी अच्छी जीवन यात्रा को याद करता है। सभी युवा बापू जी के विचारों को अपने जीवन में उतारें।

राज्यपाल ने प्रातियोगिता में जीतने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
उन्होंनें आगे कहा- ऐसा कहा जाता है वोकल फॉर लोकल, पूज्य महात्मा जी भी खादी का आग्रह करते थे क्योंकि जो बुनकर है। उसको आजीविका मिले। इसलिए हम देश में बने कारीगरों के पसीने से बनी चीज हम घर में उपयोग करें।
कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आए उन्होंने भी गांधी जी के विचारों पर आयोजित विभिन्न कॉम्पटीशंस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री भी आए, लोगों ने खिंचवाई फोटो।
सभी गांधी जी के विचारों पर चलें तो कोई समस्या नहीं बचेगी
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर सब गांधी जी के विचारों पर चलें तो दुनिया में कोई समस्या बचेगी ही नहीं आज विश्व में जो उथल-पुथल है। युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। युद्ध हो रहा है। खून खराबा हो रहा है। चारों ओर मिसाइलें चल रही हैं। और व्यापार को भी हथियार बना दिया गया है। आज के समय में गांधी जी की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि गांधी जी के आदर्शों को जितना उतार सकें अपने जीवन में उतारें। उन्होंनें आगे कहा कि गांधी जी ने सारे काम समाज के सहयोग से किए थे उनका कोई अभियान कभी रुका नहीं।