‘रावण जलाने से पहले अपने अंदर का रावण जलाओ’, दशहरा पर्व पर बोले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री

‘रावण जलाने से पहले अपने अंदर का रावण जलाओ’, दशहरा पर्व पर बोले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री


Last Updated:

Dhirendra Shastri Message On Vijayadashami: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने विजयदशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देकर संदेश दिया है. उन्होंने अपने संदेश में रावण दहन की परंपरा पर गहरा आध्यात्मिक विचार व्यक्त किया है.

ख़बरें फटाफट

Dhirendra Shastri Message On Vijayadashami: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विजयदशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में रावण दहन की परंपरा पर गहरा आध्यात्मिक विचार व्यक्त किया. पंडित शास्त्री ने कहा कि विजयदशमी सिर्फ रावण के पुतले को जलाने का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर की बुराइयों पर विजय प्राप्त करने का संकल्प लेने का दिन है. उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि विजयदशमी के अवसर पर बाहर के रावण को जलाने से पहले अपने अंदर का रावण जलाएं.

अहंकार को रावण का प्रतीक बताया
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विशेष रूप से अहंकार को रावण का प्रतीक बताया और कहा कि अपने अहंकार के रावण को जलाएं. उनका यह संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर आत्म-सुधार और आंतरिक शुद्धिकरण के महत्व को रेखांकित करता है. यह आध्यात्मिक गुरु का अपने अनुयायियों और देशवासियों को एक नई दिशा देने वाला प्रेरक आह्वान है.  

दशहरे के दिन व्रत किया पूरा
10वें दिन केन नदी के तट पर धीरेंद्र शास्त्री ने पानी, धरती और वायु देवताओं का विधिवत पूजा-अर्चना की है. इसके अलावा भगवान शिव को जल चढ़ाया. उसके बाद बुंदेली व्यंजनों के साथ अपना व्रत खोला. पिछले साल भी उन्होंने केन नदी के तट पर नहाना और पूजन किया था. नवरात्रि के आखिरी दिन आरती और विसर्जन किया गया. आरती के दौरान भक्तगन सभी भावुक हो गए. बागेश्वर बाबा ने मां दुर्गा की आराधना कर उनका आशीर्वाद लिया. गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘रावण जलाने से पहले अपने अंदर का रावण जलाओ’, दशहरा पर्व पर बोले बागेश्वर बाबा



Source link