सतना में दशहरा पर्व के अवसर पर आज (गुरुवार) दो स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मुख्य समारोह श्री बिहारी रामलीला समाज द्वारा धवारी मैदान में और श्री डालीबाबा रामलीला समाज द्वारा मैत्री पार्क के सामने आयोजित किया जाएगा। दोनों ही स्थानों पर
.
बिहारी रामलीला समाज द्वारा व्यंकट क्रमांक 1 स्कूल के पीछे धवारी मैदान में श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, जिसे बनाने में लगभग एक लाख रुपए का खर्च आया है। राम की भूमिका ऋषभ शुक्ला और रावण की भूमिका रमाकांत पटेल निभाएंगे।
वहीं, डालीबाबा रामलीला समाज द्वारा कोलगवां थाना के पीछे मैत्री पार्क के सामने राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया जाएगा। यहां 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, जिसकी लागत करीब 1.50 लाख रुपए है। इसमें 50 हजार रुपए के पटाखे भी शामिल हैं। इस पुतले का निर्माण उचेहरा के पूरन प्रजापति, सोमचंद नामदेव, अमित साकेत और कोलकाता के अमित साकेत ने किया है।
डालीबाबा रामलीला: चल समारोह का ये रहेगा मार्ग श्री डालीबाबा रामलीला समाज द्वारा रावण दहन पश्चात प्रभु श्री राम-जानकी, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की आरती- पूजन विशिष्ट जन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम समापन के बाद नगर भ्रमण जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग में सेमरिया चौक, कृष्ण नगर, नगर निगम तिराहा, हनुमान चौक, फूलचंद चौक, लालता चौक, गांधी चौक, जयस्तंभ, अग्रसेन चौक, गोशाला चौक, डालीबाबा होते हुए श्री डालीबाबा आश्रम में शोभायात्रा समाप्त होगी।
बिहारी रामलीला: चल समारोह का ये रहेगा रूट श्री बिहारी रामलीला समाज द्वारा शाम 6 बजे रावण वध के बाद श्रीराम जानकी, लक्ष्मण जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मां दुर्गा की झांकियां शामिल होंगी। चल समारोह का मार्ग धवारी चौराहा, सिटी कोतवाली, जय स्तम्भ चौक, बिहारी चौक, पन्नीलाल चौक, अस्पताल चौक, पुराना नगर निगम तिराहा, हनुमान चौक, फूलचंद चौक, लालता चौक, जवाहर चौक, सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक बिहारी मंदिर पहुंचेगी।